{"_id":"57225d134f1c1b8d0ea9161c","slug":"bad-condition-of-water-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी: और बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी: और बिगड़े हालात
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
जल सम्ास्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा वाटर वर्क्स की मुख्य पाइप लाइन फट गई है। इसकी वजह से आधे से अधिक शहर में जल संकट गहरा गया है। पाइप लाइन ज्वाइंट से फटने के कारण कैलाश मंदिर रोड धंस गई। पास ही स्थित एक घर में पानी घुस गया। गुरुवार को तो पानी सप्लाई हो ही नहीं सकी, शुक्रवार को भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
गुरुवार को कैलाश मंदिर रोड स्थित नया नगर के सामने सुबह लगभग आठ बजे सिकंदरा वाटर वर्क्स की 1200 एमएम की पाइप लाइन फट गई। पानी काफी देर तक जमीन के अंदर ही रिसता रहा। इसकी वजह से काफी क्षेत्र में सड़क धंस गई। आधे से अधिक शहर में पानी सप्लाई सुबह से ही ठप हो गई। पास ही स्थित अशोक रावी के घर में पानी भर गया। दोपहर बाद जल संस्थान के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो गड्ढा खोदकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। देर रात तक जनरेटर की लाइट में क्षतिग्रस्त पाइप निकालने का कार्य जारी रहा। इधर, सड़क धंसने से स्थानीय लोगाें में रोष व्याप्त हो गया है। उनका कहना है कि आए दिन पाइप लाइन लीक हो जाती है। जल संस्थान के ठेकेदार लीकेज ठीक करने के बाद गड्ढे को भरकर नहीं जाते हैं, इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
इनसेट
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
लोहामंडी, जयपुर हाउस, शाहगंज, सूर्य नगर, बोदला, मदिया कटरा, सिकंदरा, आवास विकास, लॉयर्स कालोनी, निर्भय नगर, नगला पदी, संजय प्लेस आदि।
सिकंदरा वाटर वर्क्स की मुख्य पाइप लाइन फटने के कारण शुक्रवार को बहुत से क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। हालांकि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
- मंजू गुप्ता, महाप्रबंधक, जल संस्थान
एक-एक बाल्टी पानी को भटक रहे
भीषण गर्मी में यमुनापार में जल संकट का समाधान नहीं हो सका है। इस तरफ के अधिकांश लोग टैंकरों के पानी पर ही निर्भर हैं। इधर, किशोरपुरा में भी एक-एक बाल्टी पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। यहां भी जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। वहीं, सिकंदरा वाटर वर्क्स की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को भले ही शुक्रवार दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन स्थिति देखकर शनिवार को भी इस वाटर वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं होती दिख रही।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी को तरसे लोग
आगरा। सिकंदरा वाटर वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में तो पानी सप्लाई प्रभावित है ही, जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। दरअसल, पाइप लाइन काफी जर्जर हो चुकी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए जैसे ही पानी का प्रेशर बढ़ाया जाता है तो पाइप लाइन लीक हो जाती है। इससे बचने के लिए जल संस्थान पाइप लाइन में सामान्य प्रेशर ही रखता है। इसकी वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। काला महल स्थित पानी की टंकी कई महीनों से पानी नहीं पहुंचा है। इसके अलावा मंटोला, पीपल मंडी, दरेसी सहित तमाम क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित चल रही है।