फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Babu demanded three hundred rupees for making birth certificate, assaulted

Agra News: बाबू ने जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मांगे तीन सौ रुपये, मारपीट

Fri, 12 Jan 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Babu demanded three hundred rupees for making birth certificate, assaulted
कासगंज। अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर बाबू ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 300 रुपये मांगे। कहासुनी होने पर बाबू ने अपने साथी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है। गांव बढ़ारी खुर्द निवासी मनवीर सिंह पुत्र विजय सिंह अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा था। बाबू सोबरन सिंह ने उससे 300 रुपये की मांग की। मनवीर 200 रुपये देने के लिए तैयार हो गया, लेकिन बाबू नहीं माना। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। पीड़ित का कहना है कि सोबरन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है और उसका मोबाइल भी छीन लिया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed