{"_id":"5e3418338ebc3e4af74d1f05","slug":"babirani-maurya-governor-of-uttarakhand-attend-annual-day-of-mr-degrees-college-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के उत्थान के लिए आगे बढ़ें बेटियां, उत्तराखंड की राज्यपाल ने प्रतिभाशाली बच्चे किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के उत्थान के लिए आगे बढ़ें बेटियां, उत्तराखंड की राज्यपाल ने प्रतिभाशाली बच्चे किए सम्मानित
Fri, 31 Jan 2020 10:14 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
एमआर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने आईं उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य शुक्रवार दोपहर कासगंज पहुंची। यहां उन्होंने एमआर डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शिरकत की। राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्र के उत्थान के लिए बेटियों से आगे आने का आह्वान किया और शिक्षा पर जोर दिया।
राज्यपाल ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का विशेष महत्व है। हमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की कल्पना को साकार करना है। हमारे देश की बेटियां भी चाहती हैं कि वह शिक्षित होकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। बेटियों में जज्बा है कि रचनात्मक कार्यों से समाज की कुरीतिायों को दूर कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कर राष्ट्री निर्माण में जुट जाएं।
शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों में रचनात्मक और तकनीकि सोच पैदा करें। सभी विद्यार्थी अपने अभिभावकों से अपील करें कि उनके जन्म दिवस पर प्रत्येक परिवार के आंगन में एक पौधा रोपें और अपने पाल्य की तरह ही उसकी देखपाल करें। स्वच्छता बनाए रखें। पानी को बचाएं पर्यावरण को स्वच्छ रखें। सिंगल यूज प्लास्टिक समाप्त करें। गंगा मां को स्वच्छ बनाएं। सब मिलजुलकर कासगंज को सुंदर करें।

इस दौरान राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गुप्ता व सचिव शकुंतला गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, संध्या गुप्ता, जयंत गुप्ता ने राज्यपाल का आभार जताया। इससे पूर्व पुलिस गारद ने रज्यपाल को सलामी दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राज्यपाल गदगद
वार्षिकोत्सव में राज्यपाल का स्वागत कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया। पहले स्वागतगान प्रस्तुत किया। उसके बाद सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियां देख राज्यपाल गदगद हो उठीं।
विद्यार्थियों के हौसलों को लगे पंख
राज्यपाल ने जब मेधावियों को सम्मानित किया तो विद्यार्थी फूले नहीं समा रहे थे। सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। राज्यपाल ने अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया और कहा कि प्रत्येक अभिभावक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करें।

ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
राज्यपाल ने एमआर डिग्री कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी सोनू शर्मा, भावना, अनिल कुमार लोधी, सन्नो, ज्ञानेंद्र कुमार, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मी, प्रियंका, चांदनी बंसल, कुमारी प्रियंका, कुमारी रश्मि, कमलेश, कोमल शर्मा, रितिका, अवधेश कुमार, दीपक रिषभ प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, डीआईओएस आरएस राजपूत के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अफसर मौजूद रहे।
यातायात नियंत्रण में जुटी पुलिस
कार्यक्रम के दौरान कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर पुलिस को यातायात कंट्रोल के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया। पुलिस कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह मुस्तैद रही।