फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba Saheb gave rights to backward minorities

Agra News: बाबा साहब ने पिछड़े-अल्पसंख्यकों दिए अधिकार

Mon, 24 Feb 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb gave rights to backward minorities
कासगंज। समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को सदर विधान सभा के गांवों में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सपा की नीतियों को एवं भाजपा की विफलताओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। पीडीए चर्चा कार्यक्रम विधान सभा क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर कमलालपुर, मोहिनी मामूरगंज, सिहौला में आयोजित हुआ। पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर शुरू से लेकर एमए तक की पढ़ाई मुक्त की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख अविनाश राजपूत न कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए गरीब पिछड़े शोषण अल्पसंख्यक के लोगों को अधिकार दिए हैं। जिन्हें भाजपा सरकार द्वारा छीना जा रहा है। ग्रामीणों को सपा की नीतियां बताई गई। साथ ही भाजपा की विफलताओं को लेकर चर्चा की। प्रदेश सचिव प्रवेंद्र राना, विधान सभा अध्यक्ष विनोद बघेल, वीरपाल सिंह, डॉ. महाराज सिंह बघेल, मनोज राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed