फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BA girl tried to suicide in dr bhim rao ambedkar university agra

आगरा: डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रा ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Wed, 27 Feb 2019 03:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Feb 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
BA girl tried to suicide in dr bhim rao ambedkar university agra
रो रोकर अपनी शिकायत बताई छात्रा
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने छात्रा को ऐसा करने से रोका। घटना विश्वविश्वद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने हुई। 
विज्ञापन


एत्माददौला क्षेत्र की रहने वाली आगरा कॉलेज की छात्रा प्रीति दुबे बुधवार को अपनी शिकायत लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची। छात्रा का कहना था कि उसने बीए प्रथम वर्ष 2016 की परीक्षा दी। उसमें पास दिखाया गया। इसके बाद छात्रा ने बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। 
विज्ञापन


बाद में विश्वविद्यालय ने छात्रा को सैन्य विज्ञान में 24 नंबर मिलने पर फेल दिखा दिया गया। इसी से परेशान छात्रा ने बुधवार को विश्वविद्यालय में मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के अन्य लोग पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को समझाने का प्रयास

चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य लोगों ने छात्रा को समझाने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक छात्रा ने बीए प्रथम परीक्षा 2016 में थी। इसमें सैन्य विज्ञान विषय में छात्रा के 70 में से 24 अंक आए, जबकि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पास होने के लिए 25 अंक होने चाहिए। 

चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि छात्रा को सैन्य विज्ञान की पुनर्परीक्षा देने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन छात्रा ने परीक्षा में बैठने से इंकार कर दिया है। वो पास करने की जिद कर रही है। जो नियम के विरुद्ध है। छात्रा ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed