फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Awareness by taking out rally on World Tuberculosis Day

विश्व क्षय रोग दिवस पर रैली निकालकर किया जागरूक

Wed, 24 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Awareness by taking out rally on World Tuberculosis Day
कासगंज में क्षय रोग को लेकर जागरूक करते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विश्व क्षय रोग दिवस पर बुधवार को नगर पालिका परिषद प्रांगण से क्षय रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष रजनी साहू व सीएमओ डा. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
विज्ञापन

रैली नगर निगम प्रांगण से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए प्रभु पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में एनसीसी कैडेट्स और स्काउट्स जागरूकता संबंधी नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

प्रभु पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि टीबी की बीमारी लाइलाज नहीं है। समय से नियमित दवा खाने से टीबी के रोगी ठीक हो जाते हैं। लंबे समय तक खांसी होने पर बलगम की जांच सरकारी अस्पताल में कराएं। ट्रूनेट जांच कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा, पटियाली ब्लॉक पर तथा सीबीनॉट जांच जिला अस्पताल मामों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे मशीन का हुआ शुभारंभ
विश्व क्षय रोग दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से जिला अस्पताल मामों में स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन का ऑनलाइन शुभारंभ किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि अब जिला अस्पताल में टीबी रोगियों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। 0
क्रिश्चियन हॉस्पिटल में हुई गोष्ठी
कासगंज। क्रिश्चियन पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट कासगंज के सभागार में क्षय रोग से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पैरा मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली, नाटक और चार्ट के माध्यम से टीबी रोग के लक्षणों की जानकारी दी। अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने की।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 2163 केस हैं। इनमें से 1143 सरकारी और 923 निजी अस्पताल में उपचार पा रहे हैं। हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. एचजे लायल, समन्वयक धर्मेंद्र यादव, शाद मोहसिन, हेमेंद्र कुमार, प्राचार्य अदनान खान, सुपरवाइजर संतोष, पंकज गुप्ता, नेहा मिश्रा, अनिल कुमार, सौरभ, शिवरतन, अनुज मिश्रा, राजू यादव, दिलीप, भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed