फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Autos and e-rickshaws were banned on MG Road but are still running

Agra News: एमजी रोड पर ये कैसी रोक... जमकर दौड़ रहे ऑटो, ई-रिक्शा; आदेश भी बेअसर

Tue, 09 Apr 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 11:46 AM IST
सार

एमजी रोड पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट समिति ने डीसीपी यातायात को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। छह महीने बाद भी आदेश बेअसर है। 
 

विज्ञापन
Autos and e-rickshaws were banned on MG Road but are still running
एमजी रोड पर दौड़ता ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मनमानी का आलम देखिए। छह महीने पहले एमजी रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित हुए थे। 27 मार्च को सिटी बस ट्रांसपोर्ट समिति की बैठक में डीसीपी यातायात को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, लेकिन 15 दिन बाद भी नतीजा शून्य है। ई-रिक्शा और ऑटो धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान टॉकीज से सदर बाजार चौराहा तक एमजी रोड की लंबाई करीब सात किमी है। सात किमी में 17 चौराहे हैं। जिनमें 10 चौराहों पर जाम के हालात हैं। जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने सितंबर 2023 में एमजी रोड पर ऑटो व ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन


लचर कार्यशैली से रोक बेअसर हो गई। इधर, आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट ने 100 से अधिक अत्याधुनिक बसें एमजी रोड पर उतारीं। जिनका खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित सिटी ट्रांसपोर्ट समिति ने 27 मार्च को डीसीपी यातायात को प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। दो दिन पालन हुआ, लेकिन फिर पुराना ढर्रा लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो ऑटो व ई-रिक्शा दौड़ते मिले। यातायात पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंद पुलिसकर्मियों की मेहरबानी से ऑटो व ई-रिक्शा एमजी रोड पर दौड़ रहे हैं। जेब भरी जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ऑटो व ई-रिक्शा जब्त नहीं किए जा रहे। न चालान हो रहे। एमजी रोड पर जाम लगता है। यातायात प्रभावित हो रहा है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी का कहना है कि मजिस्ट्रेट से सत्यापन कराया जाएगा। क्या कार्रवाई की गई इस संबंध में यातायात पुलिस व आरटीओ से रिपोर्ट मांगी जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed