{"_id":"f1cff60fe0d5e7781650f35a2e7cc1c1","slug":"automatic-stairs-in-agra-cantt-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से बांदीकुईं तक हो डीएमयू का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से बांदीकुईं तक हो डीएमयू का संचालन
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रेल मंडल क्षेत्र के सांसदों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना व अन्य अधिकारियों ने बैठक की। सांसदों ने अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का अनुरोध किया।
फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में आयोजित बैठक में फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने अछनेरा और किरावली रेलवे स्टेशनों को आदर्श बनाने, फतेहपुर सीकरी पर साफ-सफाई, स्टेशनों पर आरओ लगवाने, आगरा किला से बांदीकुई के बीच डीएमयू का संचालन, अछनेरा स्टेशन पर लंबी दूरी की कुछ गाड़ियों के ठहराव आदि का सुझाव दिया।
करौली के सांसद डा. मनोज राजौरिया ने धौलपुर, सरमथुरा वाया करौली गंगापुर सिटी नई रेल लाइन संबंधी कार्य और स्टेशनों पर आरओ लगवाने, भरतपुर के सांसद बहादुर सिंह कोली ने मथुरा-दिल्ली पैसेंजर ईएमयू का विस्तार भरतपुर तक करने, भरतपुर-कासगंज पैसेंजर का विस्तार बांदीकुई तक करने, आगरा से बांदीकुई एकल ट्रैक का दोहरीकरण करने, गरीब रथ और सर्वोदय एक्सप्रेस का भरतपुर स्टेशन पर ठहराव करने की बात कही।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने बताया कि मंडल में 70 से अधिक प्लेटफार्म पर ओवर ब्रिज बनाए जाने का कार्य चल रहा है। डीआरएम प्रभाष कुमार ने विकास कार्यों की जानकारी दी। बैठक में आठ में से तीन सांसदों ने प्रतिभाग किया। बाकी सांसदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
आगरा-लखनऊ के बीच चले नई सुपरफास्ट ट्रेन
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने महाप्रबंधक अरुण सक्सेना को ज्ञापन दिया। विधायक ने कहा कि मंडल के सभी स्टेशनों पर पेठे की बिक्री करीब तीन महीने से बंद करा दी गई है। इससे ट्राली संचालक और सैकड़ों वेंडरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्टेशनों पर ट्रालियों का संचालन और खानपान के स्टाल पुन: चालू कराए जाएं। साथ ही आगरा से लखनऊ के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए।
कामाख्या, जियारत, वाराणसी ओखा एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनों के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव की मांग की। उनके साथ शैलेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, केके गोयल, दिनेश गोयल आदि रहे।
कैंट पर स्वचालित सीढ़ियों का शुभारंभ
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर भी यात्रियों को स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने बुधवार को फीता काटकर उद्घाटन किया।
डा. कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार में रेल विभाग यात्रियों की सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। बता दें, कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहले से ही स्वचालित सीढ़ी की सुविधा उपलब्ध है।
जीएम अरुण सक्सेना, डीआरएम प्रभाष कुमार, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री प्रतिनिधि अनिल चौधरी, शरद चौहान समेत अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
और चंद मिनट बाद ही सीढ़ी बंद
उद्घाटन के चंद मिनट बाद ही स्वचालित सीढ़ी ने काम करना बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रेल अधिकारियों ने इसे पुन: दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया।
गतिमान एक्सप्रेस के संचालन में सुरक्षा कारणों का ब्रेक
गतिमान एक्सप्रेस की राह में अब केवल सुरक्षा कारण ही रोड़ा बने हुए हैं। ओवरहेड लाइन और फेंसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले वित्तीय वर्ष तक इसके शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है।
ये जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने बुधवार को आगरा कैंट पर पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि गतिमान एक्सप्रेस को कमिश्नर आफ सेफ्टी रेलवे (सीआरएस) की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही पलवल-मथुरा की चौथी लाइन और मथुरा-बीना के बीच तीसरी लाइन के कार्य भी जल्द शुरू हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भाड़ई-बटेश्वर-इटावा रेल लाइन का काम उदी तक पूरा हो चुका है। इस लाइन पर यात्री ट्रेन तभी शुरू की जाएगी, जब इटावा तक काम पूरा हो जाए। इसमें कुछ समय लगेगा। सांसदों के साथ हुई बैठक के बारे में उन्होंने बताया कि छोटे स्टेशनों पर सुविधाओं को बढ़ाने समेत अन्य सुझाव मिले हैं।
इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार, पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।