फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Gang Strikes Again: Woman Passenger Steals Gold Necklace Worth Over 9 Lakh

UP: बुर्का पहने महिला निकली शातिर, बुजुर्ग के बैग से इस अंदाज में उड़ाया सोने का हार; भनक तक नहीं लगी

Thu, 04 Jun 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 09:17 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में ऑटो गैंग ने गोल्ड लोन छुड़ाकर लौट रहे एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनके बैग से करीब 9 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Auto Gang Strikes Again: Woman Passenger Steals Gold Necklace Worth Over 9 Lakh
बुर्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज इलाके में ऑटो गैंग ने एक बुजुर्ग को शिकार बना लिया। बुर्का पहनकर सवारी बनकर बैठी महिला ने बुजुर्ग के बैग से 9 लाख से अधिक कीमत का हार चोरी कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना 30 मई की है। सद्भावना पार्क, शहीद नगर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह केनरा बैंक से अपना गोल्ड लोन चुकाकर सोने के आभूषण लेकर लौट रहे थे। बैग में एक डबल रानी हार, तीन अंगूठी, दो कान के टॉप्स थे। दोपहर करीब एक बजे ताज व्यू चौराहे पर बस से उतरने के बाद ऑटो में बैठे। उसमें पहले से दो सवारियां बैठी थीं। चालक ने शहीद नगर जाने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद एक सवारी उतर गई और उसकी जगह एक बुर्का पहने महिला आकर बैठ गई। उनका बैग गर्दन में टंगा हुआ था। रास्ते में आरोपियों ने चालाकी से बैग की चेन खोलकर करीब 60 ग्राम वजनी रानी हार चोरी कर लिया। वेदप्रकाश ऑटो से उतरे तो उन्हें बैग खुला मिला। परिजन को सूचना दी और अपने बेटे के साथ आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed