फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto gang loot gold ornaments from the couple bag

Agra: ऑटो में सफर के दौरान ये गलती कर बैठे दंपती, घर पहुंचकर देखा बैग; तो छूट गए पसीने

Fri, 11 Aug 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 10:26 AM IST
सार

ऑटो में सफर के दौरान दंपती को अपने सामान की देखरेख न करना महंगा पड़ गया। घर पहुंचने के बाद उन्होंने जब अपना बैग देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग से सोने के जेवर गायब थे। 
 

विज्ञापन
Auto gang loot gold ornaments from the couple bag
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में सत्संग सुनकर घर वापस आ रहे दंपती के बैग से ऑटो गैंग ने सोने के जेवर निकाल लिए। दंपती के बेटे ने रकाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नर्स से दरिंदगी: नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा

विज्ञापन

सत्संग से आ रहे थे वापस 

गणपति विलास, रकाबगंज निवासी भगवानदास ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त को उनके पिता मेघराज और मां राधारानी देवी मॉल रोड स्थित राधास्वामी सत्संग व्यास से घर वापस आ रहे थे। उन्होंने घर के लिए ऑटो किया था जिसमें बैठकर करियप्पा रोड होते हुए घर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी की ऐसी जिद: भाई ने दर्ज कराया था बहनों के अपहरण का मुकदमा, सच सामने आया तो उड़ गए होश

बातों-बातों में निकाले बैग से जेवर 

घर पर बैग का सामान चेक करने पर पता चला कि ऑटो वालों ने सोने के दो कंगन और अंगूठी निकाल ली। रास्ते में हुब्बलाल इंटर कॉलेज के पास ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को बुलाया था। उन्होंने ही बातों-बातों में बैग से जेवर निकाल लिए। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, भूल गया वो बेटी का पति है ...., ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed