फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hospital operator sexual harassment nurse in Agra

नर्स से दरिंदगी: नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा

Sat, 12 Aug 2023 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Aug 2023 01:37 PM IST
सार

आगरा में अस्पताल संचालक पर नर्स से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि देवरी रोड स्थित अस्पताल के चैंबर में आरोपी ने नर्स के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद रातभर उसे बंधक बनाकर रखा गया। 

विज्ञापन
Hospital operator sexual harassment nurse in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना इलाके में देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। तहरीर अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने दी है। आरोप है कि संचालक ने अपने चैंबर में बुलाया, नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, भूल गया वो बेटी का पति है ...., ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन

 

बंधक बनाकर रखा

रातभर चैंबर में ही बंधक बनाकर रखा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है। ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार अस्पताल का साझीदार संचालक है। 2 अगस्त की रात को राकेश ने उसे रात की ड्यूटी के लिए रोक लिया। 

ये भी पढ़ें -  UP: सेना के नायक पॉक्सो एक्ट में दोषी, 11 वर्ष की बालिका से की थी दरिंदगी; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
 

फाड़ दिए कपड़े

कहा कि महिला मरीज को आना है, इस पर वो रुक गई। रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया। उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद राकेश छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताज के पूर्वी गेट पर भिड़े विदेशी पर्यटक, जमकर चले लात-घूंसे; जानें क्यों हुआ झगड़ा
 
विज्ञापन

पुलिस से की शिकायत

पूरी रात अपने बंद रखा। सुबह राकेश भाग निकला। उस समय वह काफी दहशत में थी, किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजन को जानकारी दी। उन्होंने हिम्मत बंधाई तो पुलिस से शिकायत की। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना छत्ता पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोपी डीजे उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है। घटना 4 अगस्त की थी। किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। आरोपी रोहित पीड़िता को अपने घर ले गया और फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी थी, तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed