ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है, ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
बेटी के घर आने के बाद पिता को दामाद की ऐसी हरकत में बारे में पता चला, जिससे वो भड़क गया। दामाद को उसने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा किशनी के गांव कछपुरा महोली में ससुर ने अपने ही दामाद की पिटाई कर दी। बताया गया है कि पिता बेटी के घर आया था। उसके सामने ही दामाद और बेटी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दामाद ने बेटी के साथ अभद्रता कर दी। ये देख वो भड़क गया और दामाद की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - शादी के बाद जागा प्यार: भूल गया वो किसी की पत्नी है, पति के मोबाइल पर भेज दिए वो पल...; शर्म से झुकीं निगाहें
यहां की है घटना
कस्बा किशनी के गांव कछपुरा महोली की घटना है। इटावा के थाना वकेवर निवासी गुड्डू ने अपनी बेटी का विवाह गांव कछपुरा महोली निवासी शीलू के साथ किया है। बताया गया है कि बुधवार को गुड्डू बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचे थे। यहां पर बेटी और दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दामाद शीलू ने बेटी के ऊपर हाथ उठा दिया। ये देख ससुर गुड्डू भड़क गया।
ये भी पढ़ें - छात्रा को 'मौत के सौदागर' का डर: सोशल मीडिया पर की ऐसी हरकत, दहशत में पीड़िता; जांच में जुटी साइबर सेल
ससुर ने की पिटाई
शीलू की मां सुदामा देवी ने बताया कि ससुर गुड्डू ने बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं हैं। पीड़िता ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत सही नहीं है। इसके चलते पत्नी भी कई बार उसके साथ हाथापाई कर चुकी है।
ये भी पढ़ें - Agra News: किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया युवक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया वायरल
दूसरे पक्ष ने लगाया ये आरोप
वहीं दूसरे पक्ष से गुड्डू ने बताया कि बेटी अंजली के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन मारते पीटते हैं। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।