फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver's negligence leads to passenger's death, son files FIR

Agra News: ऑटो चालक की लापरवाही से यात्री की मौत, बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 25 Jul 2026 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Auto driver's negligence leads to passenger's death, son files FIR
फतेहाबाद फोटो। क्षतिग्रस्त ऑटो , घायल चालक अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर सीकरी। ऑटो चालक की लापरवाही से घायल हुए यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मथुरा जनपद के थाना नरहौली क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी अनमोल वर्धन ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता विजय सिंह 19 जुलाई को रिश्तेदार प्रेम सिंह के साथ मंडी मिर्जा खां से सीकरी की ओर ऑटो से आ रहे थे। आरोप है कि ऑटो चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान वाहन के अंदर लगे लोहे के पाइप से विजय सिंह की छाती में गंभीर चोट लग गई। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed