{"_id":"681fff82f8a0f37d4704848d","slug":"auto-driver-murdered-by-cutting-with-a-shovel-in-agra-up-hindi-news-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चारपाई पर पड़ी लाश, चारों ओर बिखरा खून...ऑटो चालक को फावड़े से काट डाला; लाश की हालत देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चारपाई पर पड़ी लाश, चारों ओर बिखरा खून...ऑटो चालक को फावड़े से काट डाला; लाश की हालत देख कांप गए लोग
Sun, 11 May 2025 07:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 07:08 AM IST
सार
ऑटो चालक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश चारपाई पर मिली। चारपाई के आसपास खून बिखरा हुआ था और पास में ही खून से सना आधार कार्ड मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली कस्बे के गांव पुरा गोवर्धन में शनिवार शाम को ऑटो चालक राजेश कुमार (55) का रक्तरंजित शव चारपाई पर मिला। पास में खून से सना फावड़ा और आधार कार्ड पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। हत्या के पीछे के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अधबने प्लॉट में पड़ी मिली चारपाई
पुरा गोवर्धन गांव के पास विकसित की जा रही कॉलोनी के निर्माणाधीन प्लाट में शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति का शव चारपाई पर मिला। पुलिस ने बताया कि प्लाट में दो अधबने कमरों में चारपाई पर शव मिला। पास में ही खून से सना फावड़ा और शराब के पाउच पड़े थे। हत्यारों ने फावड़े से काटकर हत्या की है। चारपाई के नीचे मृतक का आधार कार्ड पड़ा था।
ये भी पढ़ें- IND-PAK 1971: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान

...तो पहले हुई शराब पार्टी
मृतक आगरा के फाउंड्री नगर का रहने वाला राजेश कुमार (55) निकला। वह ऑटो चालक था। पुलिस का कहना है कि शराब पार्टी के बाद उसकी फावड़े से काटकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी ने बताया कि वह रामबाग पर ऑटो चलाता था। मृतक की पत्नी भी फैक्टरी में नौकरी करती है। परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। हत्या के पीछे रंजिश या अवैध संबंधों का मामला हो सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले