फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Authority Secretary asked for report from four officers

Agra News: प्राधिकरण सचिव ने चार अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Authority Secretary asked for report from four officers
प्राधिकरण सचिव ने चार अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

पीड़ितों की शिकायत पर सुनवाई करने के बाद आदेश दिया


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने प्राधिकरण में की गई शिकायत पर चार अधिकारियों से आख्या मांगी है। पीडि़तों की शिकायत पर सुनवाई करने के बाद तय तारीख पर प्राधिकरण में विस्तृत आख्या भेजने का आदेश दिया है।

मोहल्ला अग्रवाल निवासी अशोक कुमार सिंह द्वारा बैनामा कराने के बाद दाखिल खारिज नहीं किए जाने की शिकायत की गई। प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम सदर को छह जनवरी तक शिकायत के संबंध में आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं। तहसील सदर के नगला पैज देवामई द्वारा जमीन का दाखिल खारिज नहीं किए जाने की शिकायत की। शिकायत पर सुनवाई करके प्राधिकरण सचिव ने तहसीलदार सदर से 3 जनवरी तक आख्या मांगी है।
विज्ञापन


तहसील करहल के गांव कठफोरी निवासी सुषमा बघेल द्वारा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे में जमीन के अधिग्रहण के बाद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम करहल से तीन जनवरी तक आख्या मांगी है। तहसील सदर के गांव खरपरी निवासी चतुरीलाल द्वारा अपनी जमीन में बिजली के खंभे जबरन गाड़े जाने की शिकायत पर चार जनवरी तक अधिशासी अभियंता प्रथम विद्युत को आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed