Agra News: स्कूल की छात्रा से मौसी करा रही थी जिस्मफरोशी, पिता की हो चुकी है मौत, मां नहीं रहती है साथ
आधार कार्ड में भी उसे बालिग दिखाया गया, लेकिन जब पुलिस ने स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया, तो पता चला कि वह नाबालिग है। उसकी उम्र 17 वर्ष निकली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे से एक ऐसी किशोरी को बाहर निकाला, जिसके पिता की मौत हो चुकी है और मां उसके साथ नहीं रहती है। ये किशोरी अपनी कथित मौसी के पास रहती है। पुलिस के अनुसार मौसी ही उससे ये गंदा काम कराती है। पुलिस ने कथित मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
ये है मामला
थाना ताजगंज क्षेत्र की एक कोठी में पुलिस को एक एनजीओ ने देह व्यापार की सूचना दी थी। पुलिस ने छापा मारा तो यहां एक महिला और किशोरी मिली। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराते हुए मौके से उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया, जो किशोरी से जिस्मफरोशी करा रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि किशोरी उसकी छोटी बहन की बेटी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां साथ नहीं रहती है।
ये भी पढ़ें - Agra: एसएन में बनी वो खिड़की, जहां नवजात बच्चे को छोड़कर चुपचाप लौट सकती हैं मां, झाड़ियों में न फेंके
स्कूल के रिकॉर्ड में निकली नाबालिग
पहले तो पुलिस को बताया गया कि वो बालिग है। आधार कार्ड में भी उसे बालिग दिखाया गया, लेकिन जब पुलिस ने स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया, तो पता चला कि वह नाबालिग है। उसकी उम्र 17 वर्ष निकली। एसीपी सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस किशोरी का डीएनए परीक्षण कराएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह परिवार का हिस्सा है या कहीं से लाई गई है।