फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Audio of conversation between MLA and electrical worker goes viral

विधायक और विद्युतकर्मी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल

Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Audio of conversation between MLA and electrical worker goes viral
टूंडला। एक बार फिर टूंडला विधायक और विद्युतकर्मी के बीच बातीचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो में विधायक विद्युतकर्मी को अपना परिचय देते हुए बात कर रहे हैं लेकिन विद्युतकर्मी उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहा है। इस पर क्रोधित विधायक ने विद्युतकर्मी को अपने घर बुलवाया और उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

किसी कार्य को लेकर भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर ने जेई को फोन लगाना चाहा तो फोन टूजी-2 के पास लग गया। इस पर विधायक ने पूछा कौन बोल रहे हो तो टीजू-2 ने बताया कि वह टेक्निकल ग्रेड-2 बोल रहा है और कहा कि काम बताओ क्या काम है?
विज्ञापन

इस पर विधायक ने कर्मचारी से कहा कि तुम्हें इतनी भी सभ्यता नहीं है कि जनप्रतिनिधि से किस प्रकार से बात करते हैं। इसके बावजूद विद्युतकर्मी विधायक को कोई तवज्जो न देते हुए कहता है कि उनका नंबर उसके पास सेव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने क्रोधित होते हुए विद्युतकर्मी से कहा कि वह तत्काल वैशालीपुरम उनके आवास पर आए। इस पर विद्युतकर्मी कहता है कि वह अभी जेई साहब के निधन होने पर गया है। इसलिए अभी नहीं आ सकता।
विधायक द्वारा मौखिक शिकायत की गई है। वायरल ऑडियो अभी हमें नहीं मिला है। कर्मचारी द्वारा जनप्रतिनिधि से इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है। ऑडियो और शिकायत मिलती है तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

लोकेंद्र बहादुर
अधिशासी अभियंता, टूंडला
परृिचय देने के बाद भी विद्युतकर्मी ने नहीं दी विधायक को तबज्जो
वायरल ऑडियो में विद्युतकर्मी बेहूदी बातें कर रहा है। एक जनप्रतिनिध से उसे बात करने की तमीज नहीं है। गलती करके भी उसने ऑडियो वायरल किया है। मामले की शिकायत की गयी है। कार्रवाई करायी जायेगी।
प्रेमपाल सिंह धनगर
विधायक-टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed