फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atul Yadav of Kasganj won the Bhogilal memory race competition

कासगंज के अतुल यादव ने जीती भोगीलाल स्मृति दौड़ प्रतियोगिता

Fri, 05 Nov 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Atul Yadav of Kasganj won the Bhogilal memory race competition
रठेरा में भोगीलाल यादव स्मृति पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी आयोजक मंडल के साथ। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार को विकासखंड क्षेत्र के गांव रठेरा में श्री भोगीलाल यादव स्मृति क्षेत्रीय पांच किमी क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोसमा क्षेत्र के गांव कासगंज निवासी अतुल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रॉयल फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारियों और अतिथियों ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्री भोगीलाल स्मृति क्षेत्रीय दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ दन्नाहार कुचेला मार्ग स्थित जाटखेड़ा पुल से किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक सहपाल सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप मेंबर) सुखेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ प्रतियोगिता जाटखेड़ा पुल से शुरू होकर कुचेला स्थित बिजली घर से वापस जाटखेड़ा पुल पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 34 धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कोसमा क्षेत्र के गांव कासगंज निवासी अतुल यादव ने प्रतियोगिता में प्रथम, रठेरा निवासी पवन कुमार ने द्वितीय और बेलहार निवासी हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रठेरा निवासी अमन कुमार ने चौथा, नगला बखत निवासी विकास कुमार ने पांचवां, रठेरा निवासी गौरव यादव ने छठवां, बरौली निवासी रजत कुमार ने सातवां, रठेरा निवासी रमन कुमार ने आठवां, रठेरा निवासी आलोक कुमार ने नवां और नगला बखत निवासी आकाश ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहपाल सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि सुखेंद्र प्रताप सिंह, रॉयल फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बादाम सिंह यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, डॉ. रामपाल सिंह, दुष्यंत यादव, राघवेंद्र सिंह, शिवराम सिंह यादव, अवनीश यादव आदि ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर सर्वेश यादव, प्रफुल्ल यादव, निर्दोष यादव, सुखवीर सिंह, अरुण कुमार, मुनेंद्र ङ्क्षसह, अनुज कुमार, मोनू यादव, निपेंद्र यादव, विकास यादव, राहुल यादव, राजीव यादव, सहदेव सिंह, शिवमंगल सिंह, सतेंद्र सिंह नीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed