फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attemt to murder

सास और ननद पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप

Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
attemt to murder
मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी एक महिला को बुधवार सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने सास और ननद पर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने भी पीड़िता से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी उपदेश कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व बबीता उर्फ बबली से हुई थी। दोनों संयुक्त परिवार में रह रहे थे, लेकिन अक्सर कामकाज को लेकर घर में झगड़े होते रहते थे। बुधवार सुबह बबीता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पूछताछ करने पहुंची।
विज्ञापन

बबीता ने बताया कि सास, ननद व अन्य ससुरालीजनों ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की है। जब पति से जानकारी ली तो उसने बताया कि आए दिन घरेलू कलह होती रहती है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed