फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kill a girl by pushing her in front of train near Sikandash railway overbridge

आगरा में मारने की कोशिश : ट्रेन के आगे युवती को धक्का देकर भागा, भीड़ ने पीछाकर पकड़ा; फिर कर दिया ये कांड

Thu, 29 Aug 2024 10:58 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 10:58 PM IST
सार

आगरा में ट्रेन के आगे धक्का देकर युवती की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। सिकंदश रेलवे ओवरब्रिज के पास की घटना बताई जा रही है। भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटकर अधमरा किया।

विज्ञापन
Attempt to kill a girl by pushing her in front of train near Sikandash railway overbridge
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा में रेलवे ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार शाम को एक युवक ने युवती को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या का प्रयास किया। युवती ट्रेन से टकराकर घायल हो गई। घटना के बाद युवक भागने लगे। उसे लोगों ने पीछाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लोग उसे पीटते हुए थाने ले आए। बाद में पुलिस ने उसे बचाया। युवती को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं आरोपी को भी अस्पताल भेजा गया। युवती के साथ घटना के पीछे क्या वजह है? यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस युवती के ठीक होने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


मूलतः सहपऊ, हाथरस की रहने वाली अन्नू सेक्टर 14 में परिवार सहित रहती हैं। वह 5 बहन और 1 भाई हैं। पिता प्रेमपाल कपड़े सिलने का काम करते हैं। अन्नू खुद घरों में काम करने जाती हैं। दोपहर में 1 बजे काम पर गई थीं। शाम तकरीबन 5 बजे पैदल घर की तरफ आ रही थीं। सेक्टों 14 की तरफ रेलवे लाइन के किनारे चल रही थीं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवती के पीछे एक युवक चल रहा था। रेलवे लाइन पर पहले रानामंडी की तरफ से मालगाड़ी आई। युबती रेलवे लाइन से दूर हो गई। बाद में एक और ट्रेन आ गई। तभी पीछे चल रहा युवक तेजी से अन्नू की तरफ आया। उसने हाथ पकड़कर अन्नू को ट्रेन के आगे फेंक दिया। वह ट्रेन की टक्कर से घायल हो गई। उसके सिर, हाथ और कमर में चोट लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद युवक भागने लगा। यह देखकर आसपास खड़े लोग दौड़ पड़े। आरोपी युवक भागते हुए कारगिल तिराहे के पास पहुंच गया। मगर, लोग भी पीछे आ रहे थे। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को थाने ले गए। पिटाई से उसके चोट लगी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती को भी परिजन को जानकारी के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया।

शाहगंज का है आरोपी
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। इलाज कराया जा रहा है। आरोपी भोगीपुरा, शाहगंज निवासी सोहिल है। पूछताछ में बताया कि वह नोएडा में काम करता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। उसने युवती को क्यों धक्का दिया। इसका पता किया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि युवक युवती को परेशान कर रहा था। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


एक प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ
पुलिस का कहना है कि एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आया है। वह बोदला का रहने वाला है। वह ऑटो चालक है। उसने बताया कि वह आटो लेकर रेलवे लाइन के पास खड़ा था। तभी युवक ने युवती को धक्का दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। उसने शोर मचाया था। इस पर लोग जुट गए थे। आरोपी युबक अकेला ही था। पुलिस आटो चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed