{"_id":"6983b180b4615db0c900f838","slug":"attempt-to-hit-tehsildars-car-with-tractor-narrowly-escapes-agra-news-c-25-1-agr1008-982058-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तहसीलदार की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने का प्रयास, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तहसीलदार की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने का प्रयास, बाल-बाल बचे
Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध मिट्टी खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार ने पकड़ा
फतेहाबाद। शमसाबाद रोड पर अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि तहसीलदार बाल-बाल बच गए। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया, जबकि दो ट्रैक्टर मौके से भाग निकले।
तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार को बुधवार रात दस बजे के करीब सूचना मिली कि शमसाबाद रोड पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान तीन ट्रैक्टर अवैध मिट्टी लेकर जाते हुए दिखाई दिए। जब ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया गया तो एक ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर तहसीलदार की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि दो ट्रैक्टर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए ट्रैक्टर चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बमरौली क्षेत्र में जेसीबी की मदद से करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों से अवैध खनन किया जा रहा है।
तहसीलदार बबलेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं और पूर्व में कई बार कार्रवाई का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार रात मिली सूचना पर की गई कार्रवाई में एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है। वहीं, उनकी गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने का प्रयास भी किया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।