{"_id":"5f0065be8ebc3e42c45996c2","slug":"attacks-on-police-in-mathura-after-kanpur-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के बाद मथुरा में 'खाकी' पर हमला, होमगार्ड घायल, सिपाही ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के बाद मथुरा में 'खाकी' पर हमला, होमगार्ड घायल, सिपाही ने भागकर बचाई जान
Sat, 04 Jul 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:53 PM IST
सार
- कोसीकलां में झगड़ा शांत कराने पहुंची पीआरवी पर हमला
- हमले में होमगार्ड घायल, तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में खाकी पर हमले थम नहीं रहे। कानपुर की घटना के बाद शुक्रवार की रात मथुरा जिले में पुलिस पर हमला हो गया। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव फूलगढ़ी में दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
हमले में एक होमगार्ड घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मी को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पलिस ने इस मामले में तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मामले के अनुसार गांव फूलगढ़ी में शुक्रवार की शाम रिंकू और ओमी में बच्चों के बाल काटने को झगड़ा हो गया। वहां एकत्रित ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद रात में तकरीबन साढ़े नौ बजे दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।

बाल काटने को लेकर हुआ झगड़ा
आरोप है कि रिंकू ने ओमी पक्ष के बच्चों के बाल सही तरीके से नहीं काटे। मामला बढ़ा तो रिंकू ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी जबर सिंह एवं होमगार्ड चंद्रशेखर ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद मामले को निपटाने के लिए थाने आने की बात कही और वहां से चल दिए।
कानपुर मुठभेड़: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक दिन का वेतन देगी आगरा पुलिस
जैसे ही पुलिस वहां से चलने लगी, तभी आरोपी ओमी एवं भंवरी ने पीड़ित रिंकू पर दोबारा हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद होमगार्ड चंद्रशेखर और जबर सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया।
लाठी-डंडे से सिपाही और होमगार्ड से मारपीट करने लगे। इसमें होमगार्ड चंद्रशेखर घायल हो गया। उसके हाथ एवं सिर में चोट आई है। स्थिति देखकर दोनों ने भागकर जान बचाई और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।

घायल होमगार्ड ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सूचना मिलने के बाद सीओ जगदीश कालीरमन, इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार फोर्स लेकर वहां पहुंचे और हमलावरों की तलाश की। घंटों तक गांव में तलाशी लेने के बावजूद ओमी एवं भंवरी का पता नहीं चल सका। घायल होमगार्ड चंद्रशेखर ने ओमी, भंवरी एवं उसके पुत्र शिब्बू के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
कानपुर मुठभेड़: दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे ब्रज के दोनों जवान, फर्ज की खातिर हुए कुर्बान