{"_id":"5d1b3ea78ebc3e3c9f6bae3f","slug":"attackers-brutally-beaten-to-young-man-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भंडारे में गए युवक को बेरहमी से पीटा, मरा समझ खेत में छोड़़कर हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारे में गए युवक को बेरहमी से पीटा, मरा समझ खेत में छोड़़कर हमलावर फरार
Tue, 02 Jul 2019 04:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक मरणासन्न हालत में खेत में मिला। परिजनों ने घायल को आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला मारपीट का बताया जा रहा है।
सोमवार को नौशेहरा निवासी नंदलाल (20) पुत्र नाथूराम गांव में ही आयोजित भंडारे में गया था। उसके साथ गांव के अन्य युवक भी गए थे। भंडारा खाने के बाद युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने नंदलाल के साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने उस पर चाकुओं से वार किए, जिससे उसके शरीर पर गहर घाव हैं। हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर खेत में छोड़ कर भाग गए थे। देर रात जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।

मंगलवार सुबह को युवक मरणासन्न हालत में एक खेत में पड़ा मिला। परिजन उसे आगरा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं झगड़े की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद युवकों में विवाद हुआ है। जिसमें एक युवक के चोटें आई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद युवकों में विवाद हुआ है। जिसमें एक युवक के चोटें आई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।