फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attackers brutally beat up the army jawan in Mathura

मथुरा में फौजी के साथ बर्बरता: गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, पैर में घोंपी नुकीली रॉड

Tue, 11 Jan 2022 12:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 12:22 AM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में छुट्टी पर अपने घर आए फौजी को गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। उसके पैर में नुकीली रॉड घोंपी। जब फौजी बेहोश हो गया तो आरोपी चले गए। 

विज्ञापन
attackers brutally beat up the army jawan in Mathura
फौजी के पैर में गहरे जख्मों के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में फौजी को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। घायल फौजी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। उसके पैर में गहरे जख्मों के निशान हैं। पुलिस ने घायल फौजी के भाई की तहरीर पर गांव के ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मलसराय गांव निवासी फौजी सतवीर सिंह के भाई गौरव की छह माह पूर्व गांव के ही दानवीर सिंह ने पिटाई कर दी थी। छुट्टी लेकर जब फौजी घर आया तो उसे भाई की पिटाई की जानकारी हुई। सतवीर ने आरोपी दानवीर से भाई को पीटने का कारण पूछा। इस पर दानवीर अपनी बातों में फंसाकर फौजी सतवीर को खेतों की ओर ले गया। 
विज्ञापन

आरोपियों ने बेरहमी से पीटा 
आरोप है कि वहां दानवीर सिंह, कल्लू पुत्र महाराज सिंह व एक अन्य युवक ने उसके साथ लाठी-डंडों और नुकीली रॉड से पिटाई की। उसे बेहोशी के हालत में वहां छोड़कर आरोपी चले गए। होश आने पर घायल फौजी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंचे। फौजी की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। फौजी के पैर से खून बह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा: थाने के सामने आग लगाने वाली महिला की मौत, छेड़छाड़ के आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव

पुलिस ने फौजी को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार रात को फौजी के घायलावस्था की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में फौजी के पैर में नुकीली रॉड से घाव के निशान प्रतीत हो रहे हैं। घायल फौजी के भाई वीरेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

गोवर्धन थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि मलसराय में दो दिन पूर्व फौजी के साथ मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed