फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies who set herself on fire at police station in mathura

मथुरा: थाने के सामने आग लगाने वाली महिला की मौत, छेड़छाड़ के आरोपी बना रहे थे समझौते का दबाव

Sun, 09 Jan 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

गांव के कुछ लोगों ने तीन साल पहले महिला से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ राया थाने में मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उधर, आरोपी पीड़ित महिला पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन
Woman dies who set herself on fire at police station in mathura
घटना के वक्त की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना राया के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत हो गई। उसका उपचार आगरा के अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने प्रधान के पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में आग की लपटों से घिरी महिला पहुंची थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। रविवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने बताया कि 11 जुलाई 2017 को गांव के हरिचंद ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की थी, इसकी रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई। 
विज्ञापन

आरोपी अन्य लोगों के साथ मिलकर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहे थे। एक जनवरी को गांव में पंचायत हुई। इसमें प्रधान के पिता सुरेश, वीरेंद्र, रिंकू और हरिचंद ने मुकदमा वापस न लेने पर देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने प्रधान के पिता सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उजड़ गया परिवार, रो-रोकर बच्चों का बुरा हाल 
न्याय न मिलने से परेशान महिला ने अपने आपको आग के हवाले कर दिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी के मुंह से बस यही निकल रहा था कि अब मां के बिना इन मासूमों की कौन देखभाल करेगा।

पंचायत में शामिल हुए पंच हो गए भूमिगत
पिछले दिनों हुई पंचायत में शामिल लोग अब भूमिगत हो गए हैं। पंचायत में 50 लोगों ने भाग लिया था। यहां एक स्वर में महिला व पति पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बनाया गया। महिला ने मना कर दिया, इस पर हरिचंद एवं अन्य ने धमकी दी थी कि अब तुम्हारे खिलाफ हर रोज मुकदमे दर्ज होंगे, इससे महिला टूट गई और आग लगाने जैसा बड़ा कदम उठा लिया। 

महिला का चार बीघा से अधिक खेत मुकदमे में बिक चुका है, लेकिन उसने हार नहीं मानी थी। न्याय की आशा टूटती देख महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अब पुलिस के भय से पंचायत में शामिल लोग भूमिगत हो गए हैं। पुलिस पंचायत में शामिल लोगों की तलाश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed