{"_id":"5eae8a0ab1de2b4c26784e72","slug":"attack-on-police-at-rajasthan-border-during-lockdown-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान सीमा पर रोका तो आगरा पुलिस पर पथराव-फायरिंग, एक युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान सीमा पर रोका तो आगरा पुलिस पर पथराव-फायरिंग, एक युवक पकड़ा
Mon, 04 May 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 May 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र से लगी राजस्थान सीमा पर शनिवार की सुबह आवागमन रोकने पर भड़के युवकों ने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पथराव के साथ फायरिंग भी की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को तमंचे समेत हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण राजस्थान की सीमा को सील किया गया है। इसके बाद भी राजस्थान की तरफ से तांतपुर की मंडी में लोग जबरन जाने की कोशिश करते हैं। शनिवार की सुबह भी 8-10 लोग जबरन जाना चाह रहे थे। जिन्हें बैरियर से पुलिसकर्मियों ने वापस लौटा दिया।

Trending Videos
इस पर उनके गांव के 20-25 लोगों ने आकर पुलिस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पथराव के साथ फायरिंग भी की गई। मामले में पुलिस ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बागर्रा थाना बाजना कोट के एक युवक को पकड़ा भी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद होने का दावा किया है।