फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATM machine which the miscreants had uprooted from Kagaraul was found lying in the river

Agra:  कागारौल से  जिस एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए थे बदमाश, नदी में पड़ी मिली; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jan 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 12:49 PM IST
सार

एसबीआई के एटीएम को लूटने वाले बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन एटीएम मशीन पुलिस को नहर में पड़ी मिली। पुलिस ने मशीन को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
ATM machine which the miscreants had uprooted from Kagaraul was found lying in the river
नहर में मिली एटीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कागारौल से आधा किलोमीटर की दूरी पर बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। इसके पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं आज सुबह एटीएम मशीन गांव सिकरौदा के पास बड़ी नहर में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कागारौल में सात जनवरी को रात 2:32 बजे की घटना है। आगरा-जगनेर रोड पर बस अड्डे के पास ही रामनिवास रावत का दो मंजिल का मकान है। इसी में भूतल पर रामनिवास सीमेंट की एजेंसी चलाते हैं। भूतल पर ही एसबीआई शाखा और एटीएम लगा है। रात में गाड़ी और शटर उठने की आवाज होने पर वह अपने नाती के साथ नीचे की ओर आए। घना कोहरा होने से कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा था। शटर आधा खुला हुआ दिखाई दिया। सामने एक गाड़ी पर बदमाश खड़े थे। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर अंदर जाने को कह दिया। बदमाशों ने इसके बाद बैंक के सीसीटीवी के तार भी निकाल फेंके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रामनिवास दहशत में घर के अंदर छुप गए। उन्होंने बदमाशों के एटीएम लूटने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि एटीएम मशीन गायब है। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी  हुई है। वहीं आज सुबह फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सिकरौदा के पास बड़ी नहर में एटीएम मशीन पड़ी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर कागारौल पुलिस, फतेहपुर सीकरी पुलिस सहित एसओजी टीम पहुंच गई। पुलिस ने एटीएम मशीन को कब्जे में लिया है। पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed