फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atm Cashless People In Panic For Money At Holi Festival

सिरदर्दी: होली के त्योहार पर एटीएम दे गए 'दगा', पैसों को दर-दर भटके लोग

Wed, 11 Mar 2020 12:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 12:31 PM IST
सार

 जिले में 470 एटीएम हैं

विज्ञापन
Atm Cashless People In Panic For Money At Holi Festival
खाली एटीएम से पर्ची लेकर निकलता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार के मौसम में खराब और कैशलेस एटीएम ने लोगों की सिरदर्दी बढ़ा दी है। लोग अपने ही पैसों की तलाश में एक से दूसरे एटीएम में दर-दर भटकते दिखे। अमर उजाला ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पड़ताल की। शहर के औसतन 55 फीसदी एटीएम की हालत खस्ता रही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दर्दनाकः तमिलनाडु के सेलम में आगरा के पति-पत्नी सहित तीन की हत्या, बच्चा लापता
विज्ञापन


त्योहार के दौरान लोगों का खर्चा बढ़ जाता है। मेहमानों के स्वागत से लेकर दूसरों के यहां जाने तक जेब ढ़ीली हो जाती है। ऐसे में पैसों की जरूरत आन पड़ती है। इस समय भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। खर्चा बढ़ा हुआ है और नकद की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  फिरोजाबाद हिंसा: संपत्ति नुकसान की भरपाई शुरू, चार लाख रुपये हुए जमा
इसमें एटीएम कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं।  जिले में 470 एटीएम हैं। यूं तो यह अच्छा-खासा आंकड़ा है, लेकिन इनमें से आधे कैशलेस हैं या तकनीकी रूप से खराब हैं।
ये भी पढ़ें:  कलयुगी बेटे की करतूतः प्रेमिका के साथ मिलकर मां को उतारा था मौत के घाट

इसको लेकर आवास विकास, बल्केश्वर, पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड, शाहगंज, बोदला सिकंदरा रोड में जाकर पड़ताल की गई। यहां एटीएम बंद और कैशलेस पाए गए। लोग व्यवस्था को कोसते हुए मायूस होकर लौट रहे थे।  

यहां नहीं मिला कैश: 
इंडियन ओवरसीज बैंक--आवास विकास
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया--बल्केश्वर
इंडियन ओवरसीज बैंक--फतेहाबाद रोड
बैंक ऑफ बड़ौदा--पुरानी मंडी
एचडीएफसी--बोदला सिंकदरा रोड
बैंक ऑफ इंडिया--बोदला सिकंदरा रोड 
आईसीआईसीआई--बोदला सिकंदरा रोड
बैंक ऑफ बड़ौदा--बोदला सिकंदरा रोड  
केनरा बैंक--शाहगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed