{"_id":"5e663d1f8ebc3eebbf46d024","slug":"firozabad-violence-administration-get-four-lakh-rupees-recovery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद हिंसा: संपत्ति नुकसान की भरपाई शुरू, चार लाख रुपये हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद हिंसा: संपत्ति नुकसान की भरपाई शुरू, चार लाख रुपये हुए जमा
Tue, 10 Mar 2020 06:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Mar 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर के साथ फिरोजाबाद पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में विगत 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में अपर जिलाअधिकारी ने 26 लोगों को नोटिस जारी किए थे। वहीं करीब तीन सौ उपद्रवी चिन्हित कर उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए थे। इन उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी होने के बाद रिकवरी की कार्रवाइ शुरू हुई थी।
फिरोजाबाद प्रशासन की सख्ती के चलते 26 लोगों में से चार लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का करीब चार लाख रुपये अभी तक जमा कराया है। 26 लोगों को कुल 45 लाख के नोटिस जारी किए गए थे।
गौरतलब है कि पुलिस व प्रशासन की ओर से चिन्हांकित किए उपद्रवियों के फोटो दिसंबर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने पथराव व फायरिंग के साथ पेट्रोल बमों को फेंकते हुए पुलिस-प्रशासन के अफसरों को निशाना बनाया था।

पुलिस, मीडियाकर्मियों के वाहनों के फूंकने के साथ चौकी में घुसकर आग लगा दी थी। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने उपद्रव करने वालों के फोटो एवं वीडियोग्राफी कराई थी। पुलिस की टीम सादावर्दी में अलग से इस काम को कर रही थी।
हाथ में ईंट, पत्थर थामे पुलिस को चेतावनी देते दिखाई दे रहे थे। इनमें अधिकांश ही युवा कुर्ता, पायजामी के साथ जैकेट तो कुछ टोपी लगाए दिखाई दे रहे थे। उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी होने के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद ही घरों में ताला लगाने के साथ फरार हो गए थे।