फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Athletes celebrate anniversary of first Olympic gold

Agra News: पहले ओलंपिक गोल्ड की वर्षगांठ पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

Wed, 27 May 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Athletes celebrate anniversary of first Olympic gold
हाॅकी के विशेषज्ञ
आगरा। 26 मई...भारतीय हॉकी इतिहास का वह स्वर्णिम दिन, जब 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देश को पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाकर विश्व पटल पर तिरंगा लहराया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की वर्षगांठ पर सोमवार को आगरा के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल पदाधिकारियों ने शहर में गौरवशाली पल को याद किया। खास बात यह रही कि शहर में पहली बार आयोजित हो रही हॉकी प्रीमियर लीग ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया। खिलाड़ियों ने भी इस ऐतिहासिक दिन पर जश्न मनाया
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने कहा कि 1928 का स्वर्ण पदक केवल एक जीत नहीं बल्कि भारतीय हॉकी की पहचान बना। उन्होंने कहा कि आगरा में पहली बार हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन शहर के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। इससे युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलेगा।
विज्ञापन

मास्टर्स हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई ने कहा कि हॉकी भारत की पहचान रही है। ऐसे ऐतिहासिक दिन को याद करना नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आगरा में प्रीमियर लीग का आयोजन शहर में हॉकी के सुनहरे भविष्य की नींव साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इतिहास से प्रेरणा लेने की जरूरत
पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 1928 में दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी। आज जरूरत है कि युवा खिलाड़ी उसी जुनून और अनुशासन को अपनाएं। उन्होंने कहा कि आगरा में लगातार प्रतियोगिताएं होने से यहां की प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी। पूर्व खिलाड़ी और कोच अमिताभ गौतम ने कहा कि हॉकी केवल खेल नहीं बल्कि देश के गौरव से जुड़ी भावना है। उन्होंने युवाओं से फिटनेस, अनुशासन और नियमित अभ्यास पर ध्यान देने की अपील की।

हाॅकी के विशेषज्ञ

हाॅकी के विशेषज्ञ

हाॅकी के विशेषज्ञ

हाॅकी के विशेषज्ञ

हाॅकी के विशेषज्ञ

हाॅकी के विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed