{"_id":"648dfa8e26cc84d780061b07","slug":"at-the-behest-of-friends-soldier-stole-fathers-pistol-mainpuri-news-c-25-1-192643-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोस्तों के कहने पर सैनिक पिता की पिस्टल चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोस्तों के कहने पर सैनिक पिता की पिस्टल चुराई
Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
शहर के अन्नपूर्णा नगर निवासी एक युवक ने दोस्तों के कहने पर घर पर रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल चुरा कर उन्हें दे दी। छुट्टी पर घर आने के बाद सैनिक को जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की। युवक से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ। तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी सैनिक ब्रज किशोर वर्तमान में शहर के अन्नपूर्णा नगर भोगांव रोड पर मकान बनाकर रह रहे हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती लेह लद्दाख में है। 14 जून को जब वह छुट्टी पर घर गए तो देखा कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल गायब थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो पुत्र से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि कोचिंग आते जाते समय दीपू, संदीप और देवेंद्र निवासी नगला पजाबा से दोस्ती हो गई। इस दौरान पिस्टल की बात हुई तो उक्त लोगों ने देखने और फोटो खिंचाकर पिस्टल वापस करने की बात कही।
उनकी बातों में आकर 29 मई को वह पिस्टल उन लोगों को दे आया। लेकिन वह लोग अब वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सैनिक के पुत्र से पूछताछ की तो दोस्तों की हरकत का खुलासा हो गया। पुलिस ने युवक के तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।