फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   assembly election, contestant undeclared

चुनाव का मैदान तैयार, खिलाड़ियों का पता नहीं

Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
assembly election, contestant undeclared
कासगंज। विधानसभा चुनाव का मैदान तैयार हो चुका है। जिला की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव होगा। इसके लिए 25 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन अभी तक बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने दो प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस जैसी पार्टियाें ने अभी तक अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं, लेकिन इनके दावेदारों ने चुनाव की तिथियों के घोषित होते ही अपनी सरगर्मियों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद अब मतदाताओं में इस बात को लेकर बेचैनी बढ़ने लगी है कि उनके क्षेत्र से किस पार्टी का कौन सा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा। इस मामले में बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिससे जिला की तीन में से दो विधानसभाओं में अपने प्रत्याशी काफी पहले ही घोषित कर दिए। पटियाली से प्रो. नीरज किशोर मिश्रा और अमांपुर से सुभाष शाक्य चुनाव मैदान में है। अभी कासगंज से प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। दोनों प्रत्याशी काफी दिनों से अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंके हुए हैं। जबकि भाजपा, सपा और कांग्रेस इस मामले में पिछड़ गई हैं। इन पार्टियों ने अभी तक जिले की किसी भी विधानसभा से प्रत्याशी तय नहीं किया है। वैसे इन पार्टियों में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इन दावेदारों के द्वारा काफी दिनों पहले ही गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया था। वहीं, उनके द्वार शहरी क्षेत्र में जगह-जगह अपने फ्लैक्सी आदि लगाकर प्रचार किया जा रहा था। इसी तरह इनके द्वारा जगह दीवारों पर भित्त लेखन भी करा रखा था, चुनाव घोषित हो जाने के बाद इनके फ्लैक्सी, बैनर आदि को प्रशासन द्वारा हटवाना शुरू कर दिया गया है। भित्त लेखन भी हटावाने को कहा जा चुका है। इसके बाद अब दावेदारों ने अपनी सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। उनके पोस्टर लगे वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई देने लगे हैं। इतना ही नहीं अपनी टिकट पक्का कराने को भी ये दावेदार एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। नेताओं की गणेश परिक्रमा भी इनके द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed