फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aryan's century goes in vain; Aradhya Academy emerges victorious.

Agra News: आर्यन का शतक न आया काम, आराध्य अकादमी ने मारा मैदान

Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aryan's century goes in vain; Aradhya Academy emerges victorious.
क्रिकेट प्रतियोगिता
आगरा। महात्मा गांधी जयंती पर डिफेंस कॉलोनी में अकादमी के मैदान पर युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 मुकाबले में सुखजीवन क्रिकेट अकादमी के आर्यन ने 103 रन की शतकीय पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। आराध्य क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 59 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आराध्य क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 244 रन बनाए। यशिका ने 59, विराट शर्मा ने 50 और पिहू ने 31 रन की पारी खेली। सुखजीवन की ओर से गेंदबाजी में निर्भय और नैतिक ने चार-चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखजीवन क्रिकेट अकादमी की शुरुआत के बाद आर्यन ने मोर्चा संभाला। दानवीर ने भी 13 रन बनाकर उनका साथ दिया। हालांकि आराध्य के गेंदबाजों के सामने सुखजीवन की पूरी टीम 33 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पार्षद अरविंद गौतम, बंटी यादव, विजय ठाकुर, राजेश कुशवाहा, अकादमी के अध्यक्ष राजीव सोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed