फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrangements for Kumbh Mela

कुंभ मेला बैठकों में सेवायत और ब्रजवासियों की उपेक्षा से नाराजगी

Sat, 05 Dec 2020 08:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for Kumbh Mela
मथुरा। कुंभ मेला को लेकर अधिकारी और संतों के साथ बैठक करते ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ब्राह्मण सेवा संघ, ब्रजधाम देवालय न्यास, ब्रजवासी पांडा सभा, ब्रज विद्वत परिषद की संयुक्त बैठक शनिवार को आगामी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित की गई। इसमें सरकारी बैठकों में ब्रजवासियों, मंदिरों के सेवायतों और सामाजिक संस्थाओं की उपेक्षा कर उन्हें आमंत्रित न किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ब्रजवासी समुदाय और सेवायतजन सदा से संतों का सहयोग करते हुए वृंदावन कुंभ बैठक को भव्य और दिव्य रूप प्रदान करते आए हैं, लेकिन इस बार अधिकारियों द्वारा निरंतर उपेक्षा की जा रही है। किसी भी बैठक में न तो किसी मंदिर के सेवायतजन, पंडा तीर्थ पुरोहित समाज और भागवताचार्यों को आमंत्रित नही किया गया है। इसी के चलते यह आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन

इसमें आगामी कदम पर संयुक्त निर्णय लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चंद्र लाल शर्मा की। इसमें आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, श्री कृष्ण चंद्र गौतम छीता, राजेश किशोर गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, विनय त्रिपाठी, राजू भैया, अमर बिहारी पाठक, विमल चैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी विष्णु शर्मा, महेश भारद्वाज, सुरेश चंद्र शर्मा, आदि उपस्थित रहे। संचालन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed