{"_id":"5ffdd79b8ebc3e31aa220fd6","slug":"arp-mainpuri-news-agr4761359115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरपी के विरुद्ध फूटा शिक्षकों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरपी के विरुद्ध फूटा शिक्षकों का आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। ब्लॉक संसाधन केंद्र किशनी पर तैनात एआरपी (एकेडमिक रिसॉर्स पर्सन) के खिलाफ शिक्षकों में आक्रोश है। एआरपी पर एक शिक्षक के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए साथी शिक्षकों ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी दी।
ब्लॉक संसाधन केंद्र किशनी पर तैनात एआरपी शरद यादव को लेकर किशनी विकास खंड के शिक्षकों में काफी दिनों से आक्रोश है। मंगलवार को शिक्षकों की यह नाराजगी थाने तक पहुंच गई। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बख्ती पर पहुंच एआरपी शरद यादव पर यहां तैनात शिक्षक अभय कुमार सिंह ने अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। किशनी विकास खंड के दर्जनों शिक्षक नेता शिक्षक अभय कुमार सिंह के साथ थाना किशनी पहुंचे और यहां एआरपी शरद यादव के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि एआरपी ने विद्यालय में उपस्थित होने के बाद भी अभय कुमार की ग्रुप पर अनुपस्थिति डाली। वहीं अभय कुमार सिंह के साथ अभद्रता की।
वर्जन
मामला संज्ञान में है। खंड शिक्षाधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
प्राथमिक विद्यालय नगला बख्ती पर भ्रमण के लिए गया था। यहां शिक्षक अभय कुमार अनुपस्थित थे। लगाए गए आरोप झूठे हैं। कार्रवाई से बचने के लिए दबाव बनाने का यह प्रयास है। - शरद यादव, एआरपी।