फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army Public School won the finals.

Agra News: फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल ने लहराया जीत का परचम

Tue, 28 Apr 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Army Public School won the finals.
अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता
आगरा। महिला खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रोमांच, जोश और प्रतिस्पर्धा का शानदार संगम देखने को मिला। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि पहले मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीएस पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट स्कूल ने दयालबाग टीम को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में सेंट स्टीफन स्कूल ने स्टेडियम-11 को 2-0 से हराते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की। पहले सेमीफाइनल में आर्मी स्कूल ने केवी नंबर-1 को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट स्टीफन स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें आर्मी स्कूल ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। दोनों सेट 25-19 और 25-18 से जीतकर आर्मी स्कूल ने खिताब अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता का विजेता बना।
विज्ञापन

इस दौरान संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, अर्चना शर्मा (प्रधानाचार्य), लक्ष्मण सिंह, दिलीप यादव, नरेंद्र सिंह यादव, डॉ. अलका शर्मा और प्रशांत शुक्ला, मुख्य निर्णायक विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अनु चाहर, अंशुल यादव, हरि ओम त्यागी, अचल श्याम सुंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed