फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arm Wrestler Drowned In Bath Damoh Water Fall Of Dholpur

धौलपुर के दमोह झरना में नहाते समय डूबा आगरा का आर्म रेसलर, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 07 Sep 2020 12:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Sep 2020 12:01 PM IST
सार

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कुसुमलता वर्मा का यह इंटर कॉलेज है। उनका बेटा मयंक एमएससी कर रहा है। परिजनों ने बताया कि मयंक रविवार सुबह नौ बजे कॉलोनी के ही अमित, अंकित, नीरज, अभिषेक सहित सात दोस्तों के साथ बाइक से दमोह गया था। 

विज्ञापन
Arm Wrestler Drowned In Bath Damoh Water Fall Of Dholpur
आर्म रेसलर मयंक वर्मा, घर के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के प्रकाश नगर स्थित श्री जहारवीर गोगा जी इंटर कॉलेज संचालक का बेटा मयंक वर्मा रविवार को धौलपुर के सरमथुरा स्थित दमोह में झरने में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके दो और साथी डूबे थे, उन्हें गोताखोरों ने गिरने के कुछ देर बाद ही निकाल लिया। शाम को परिजन भी पहुंच गए। मगर, पता नहीं चल सका। मयंक आर्म रेसलिंग करता था। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कुसुमलता वर्मा का यह इंटर कॉलेज है। उनका बेटा मयंक एमएससी कर रहा है। परिजनों ने बताया कि मयंक रविवार सुबह नौ बजे कॉलोनी के ही अमित, अंकित, नीरज, अभिषेक सहित सात दोस्तों के साथ बाइक से दमोह गया था। दोपहर में दो बजे एक दोस्त ने मां को फोन किया। कहा कि मयंक झरने में नहाते समय पैर फिसलने से डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है, इस पर परिजन पहुंच गए। देर रात तक मयंक का पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिश्तेदार ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि मयंक, अभिषेक और अंकित डूबे थे। मगर, गोताखोरों ने अभिषेक और अंकित को बचा लिया। मयंक का पता नहीं चल सका। झील काफी गहरी होने की वजह से तलाश करने में देरी हो रही है।
  

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल

परिजनों के मुताबिक, मयंक के पिता सुरेश वर्मा की वर्ष 2003 में मौत हो गई थी। उनके तीन स्कूल हैं। मां स्कूल और कालेज संभालती हैं। मयंक का एक छोटा भाई बाबू है। बड़ी तीन बहन हैं, बहनों के आंसू नहीं रुक रहे। बहन पूजा का कहना था कि भाई के साथ क्या हुआ? वह नहीं जानती हैं।

उसके दोस्त सुरक्षित हैं। उनसे पूछताछ होनी चाहिए। वहीं मयंक आर्म रेसलर था। वह कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका था। लखनऊ और हरियाणा में मेडल भी जीते थे। उसकी शादी के रिश्ते आ रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed