{"_id":"691cde64e6d0eeaa6d010ab3","slug":"arishta-preventive-shri-chandraprabh-digambar-jain-navgrah-temple-ready-in-kosma-jalesar-agra-news-c-25-1-agr1030-919560-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोसमा जलेसर में अरिष्टनिवारक श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोसमा जलेसर में अरिष्टनिवारक श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर तैयार
विज्ञापन
पुस्तिका का विमोचन
आगरा। जिस पावन भूमि पर भगवान नेमीनाथ ने भक्ति की, जहां आचार्य विमल सागर महाराज ने जन्म लिया। जलेसर के उस दिव्य तीर्थ स्थल कोसमा में 46 हजार वर्ग फीट में बनाए गए श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन नवग्रह मंदिर में 21 नवंबर से श्रद्धा और आस्था का मेला लगने जा रहा है। इसमें भक्त आत्मा की शुद्धि और भक्ति की अनुभूति करेंगे। आचार्य चैत्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में 21 से 27 नवंबर तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कमला नगर स्थित होटल में आयोजकों ने महोत्सव की विवरण पत्रिका का विमोचन कर श्रद्घालुओं को आमंत्रित किया।
जयपुर से पहुंचे मुख्य संयोजक सुभाष पाटनी ने बताया कि जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के अतिशय क्षेत्र कोसमा में 110 वर्ष पूर्व आचार्य विमल सागर महाराज का जन्म हुआ था। इनके शिष्य आचार्य चैत्य सागर महाराज ने अपने गुरु को समर्पित कोसमा गांव के उत्थान का बीड़ा उठाया। बताया कि इसी गांव में उनके गुरु आचार्य विमल सागर लोगों को मंत्र पढ़कर जो भी वस्तु दे देते थे, वह दवा बन जाती थी। उस दौरान यहां एक छोटा सा दवाखाना था। आचार्य चैत्य सागर के आशीर्वाद से छोटा सा दवाखाना वर्तमान में एक विशाल हॉस्पिटल के रूप में साकार हो गया है। यहां वर्ष 2018 से सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हाॅस्पिटल में ऑपरेशन और डायलिसिस की सुविधा के लिए भवन तैयार हो रहा है। इसी के पास विशाल जिनालय तैयार हुआ है, जिसका पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
संयोजक पूर्व पार्षद उमेश जैन ने लोगों से कहा कि कोसमा की भूमि पर धार्मिक अनुष्ठान के रूप में तीर्थ महाकुंभ का अतिशय देखने के लिए वात्सल्य नवोदय तीर्थ आकर धर्म लाभ अर्जित करें। अध्यक्ष सुशील जैन व सहअध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि महोत्सव में डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री (कोलकाता) प्रतिष्ठाचार्य की भूमिका में रहेंगे। 21 से 27 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन
महामंत्री पंकज भुज ने बताया कि 21 नवंबर को घटयात्रा एवं अन्य कार्यक्रम, 22 को ध्वजारोहण पूर्वार्द्ध महायज्ञ, 23 को गर्भकल्याणक उत्तरार्द्ध, 24 को जन्म कल्याणक, 25 को तप कल्याणक, 26 को केवलज्ञान कल्याणक और 27 नवंबर को निर्वाण कल्याणक (रथयात्रा) का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कार्याध्यक्ष राजेंद्र जैन एडवोकेट, सह कोषाध्यक्ष अनंत जैन, रवींद्र बज (जयपुर), पूर्व डिप्टी मेयर अशोक जैन, सुधीर जैन, निर्मल जैन, अशोक जैन, रमेश चंद, मनोज बाकलीवाल, सुशील जैन आदि मौजूद रहे।