फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AQI improved, still waiting for relief

Agra News: एक्यूआई में हुआ सुधार, राहत के लिए अब भी इंतजार

Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
AQI improved, still waiting for relief
एक्यूआई में हुआ सुधार, राहत के लिए अब भी इंतजार
विज्ञापन

172 रहा एक्यूआई का स्तर, स्मॉग से आंखों में महसूस हो रही जलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अब भी पूरी तरीके से लोगों को राहत नहीं मिली है। सुबह जहां स्मॉग का असर नजर आया तो वहीं लोगों को भी आंखों में जलन महसूस हुई। दोपहर बाद धूप निकली तो मौसम कुछ साफ हुआ। दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से लोगों की परेशानी फिर से बढ़ सकती है।

पराली जलाने के साथ ही निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी सांसों पर भारी पड़ रही है। लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों 200 के पार पहुंचा एक्यूआई कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन पूर्ण रूप से राहत मिलना अभी बाकी है। बुधवार को मैनपुरी में एक्यूआई 172 रहा। सुबह के समय जहां स्मॉग नजर आया तो वहीं लोगों को आंखों में जलन का भी अहसास हुआ। अस्थमा के मरीजों की भी परेशानी इसके कारण कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल 25 मरीज अस्थमा से पीड़ित पहुंचे। उन्हें ऑक्सीजन लगाने के बाद कुछ राहत मिली। जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि वर्तमान में प्रदूषण का स्तर अधिक है। ऐसे में अस्थमा से पीड़ित लोग घर से निकलने से बचें। साथ ही दवाओं का नियमित सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed