{"_id":"615704178ebc3ed3bd7d57c0","slug":"anupam-dubey-wife-blames-former-mla-in-husband-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति के उत्पीड़न में पूर्व विधायक का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति के उत्पीड़न में पूर्व विधायक का हाथ
Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
अनुपम दुबे इन दिनों मैनपुरी के जिला कारागार में निरुद्ध हैं, हाल ही में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी उनसे मुलाकात की थी। अब अनुपम दुबे की पत्नी ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। वहीं मैनपुरी के प्रसपा नेता किशन दुबे ने कहा कि किसी भी कीमत पर ब्राह्मणों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी को सजा मिले, लेकिन निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
मैनपुरी: डॉ. अनुपम दुबे का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता अनुपम दुबे के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बाद शुक्रवार को परिजन मीडिया के सामने आए। बसपा नेता की पत्नी ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। एक पूर्व विधायक के इशारे पर पति का उत्पीड़न हो रहा है। फर्रुखाबाद के डीएम, एसपी भी उन लोगों के इशारे पर परिवार को परेशान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फर्रुखाबाद के बसपा नेता मैनपुरी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
राजनीति का शिकार हो रहा परिवा
जनपद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी मीनाक्षी दुबे ने शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता किशन दुबे के आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उनके पति डॉक्टर अनुपम दुबे को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। फर्रुखाबाद प्रशासन उनके परिवार को परेशान कर रहा है। एक पूर्व विधायक के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से पूरे मामले की सच्चाई जांचने और पति व परिवार के उत्पीड़न को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजे प्रार्थनापत्र
प्रेसवार्ता में मौजूद अनुपम दुबे की पत्नी के भाई और पूर्व सदस्य जिला पंचायत आशीष पांडेय ने भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि को प्रार्थनापत्र भेजे हैं। बताया कि उनकी बहन अर्चना दुबे डॉक्टर अनुपम के छोटे भाई अनुराग दुबे की पत्नी है। हाल में बहन के देवर अमित दुबे ब्लॉक प्रमुख बने हैं। अनुपम दुबे की राजनीतिक मेहनत के चलते ही पूर्व विधायक के पुत्र को हराकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। इसी बात की रंजिश के चलते पूर्व विधायक, डीएम और एसपी की मदद से डॉक्टर अनुपम दुबे के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने लगे हैं। वहीं प्रसपा नेता किशन दुबे ने कहा कि किसी भी कीमत पर ब्राह्मणों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी को सजा मिले, लेकिन निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
लगी मुहर: एटा शहर को मिलेगी कल्याण सिंह के नाम की नई पहचान, पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास