फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anti-encroachment drive carried out near Taj Mahal Western Gate and Agra Cantt.

Agra News: ताजमहल पश्चिमी गेट व आगरा कैंट के पास चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Fri, 27 Feb 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive carried out near Taj Mahal Western Gate and Agra Cantt.
आगरा। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट तथा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान लावारिस हालत में रखे कई काउंटर और दुकानों को जब्त कर लिया गया। नगर निगम की टीम को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपने सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, ताजमहल के पश्चिमी गेट के आसपास अनधिकृत रूप से लगाए गए काउंटरों के कारण पर्यटकों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। विश्व प्रसिद्ध स्मारक होने के कारण यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में अव्यवस्थित ढंग से लगाए गए स्टॉल और दुकानों से शहर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। वहीं, आगरा कैंट स्टेशन के बाहर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी। फुटपाथों और सड़कों के किनारे अवैध कब्जों से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। जिन लोगों ने दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed