{"_id":"69568dfbf53bdf5aa801c50d","slug":"another-car-collided-with-minister-sanjay-nishad-car-in-agra-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में मंत्री संजय निषाद की गाड़ी से टकराई कार, सड़क पर अचानक कुत्ता सामने आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में मंत्री संजय निषाद की गाड़ी से टकराई कार, सड़क पर अचानक कुत्ता सामने आने से हुआ हादसा
Thu, 01 Jan 2026 08:38 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंत्री संजय निषाद की कार को पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। मंत्री अपने काफिले के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में मंत्री संजय निषाद की गाड़ी के आगे एक कुत्ता आ जाने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। कुत्ते को बचाने के प्रयास में मंत्री की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, इससे पीछे से आ रही एक कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।
थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि मंत्री संजय निषाद अपनी निजी गाड़ी से फतेहाबाद की ओर से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी थाना डौकी से आगे आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटनई रोड के पास पहुंची, तभी उनकी गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ गया।
कुत्ते को बचाने के लिए चालक ने अचानक से ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल रही एक कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मंत्री संजय निषाद स्वयं गाड़ी से उतरकर पीछे टकराई कार के चालक योगेंद्र सिंह निवासी लड़ौआपुरा थाना बसई अरेला का हाल-चाल जानने पहुंचे। दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। इसके बाद मंत्री संजय निषाद अपने काफिले के साथ आगे रवाना हो गए। घटना को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।