फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another accused arrested in fake agreement with forged documents

Agra News: कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी बैनामे में एक और आराेपी गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in fake agreement with forged documents
धोखाधड़ी में गिरफ्तार उमरैठा के सुनील सिंह
बाह। कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी बैनामा करने के मामले में बाह पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी सुनील सिंह निवासी उमरैठा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




बासौनी थाना क्षेत्र के उमरैठा गांव में एक ही जमीन के कई बैनामे किए गए हैं। पिढ़ौरा के गंजनपुरा गांव (हाल निवासी लाॅयर्स काॅलोनी आगरा) के रघुराज सिंह ने 6 जून को बाह थाने में बासौनी के उमरैठा के राममूर्ति और उसके बेटों सतानंद उर्फ बबलू, श्रीकृष्ण उर्फ कृष्ण मुरारी, रामयश उर्फ करू, भरत उर्फ कान्हा, राम लखन उर्फ गोलू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राममूर्ति आदि ने 3 लाख रुपये में 16 जुलाई 2022 को प्लाॅट की जमीन का बैनामा किया था। जमीन 26 दिसंबर 2013 में सुनील सिंह से खरीदने के बैनामा के कागज दिखाए थे। राममूर्ति आदि के खिलाफ फर्जी बैनामा के दो केस दर्ज होने पर तहसील जाकर छानबीन की तो पता चला कि जिस प्लाॅट की जमीन का राममूर्ति आदि ने बैनामा उनके हक में किया था, उनके स्वामित्व में ही नहीं थी। सुनील सिंह से कराए बैनामा का भी उल्लेख नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को फरैरा तिराहे से उमरैठा के सुनील सिंह को धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 14 मई को आरोपी राममूर्ति और 1 सितंबर को आरोपी श्रीकृष्ण को गिरफ्तार किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed