फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Annoyed with the house, the child was given in the hands of the father.

घर से नाराज होकर गया बालक पिता की सुपुर्दगी में दिया

Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Annoyed with the house, the child was given in the hands of the father.
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में घर से नाराज होकर गए बालक को काउंसिलिंग के बाद बाल कल्याण समिति ने उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है। बालक के पिता से 50 हजार रुपये का मुचलका भी भरवाया है। समिति की ओर से तय की जाने वाली तारीखों पर बालक को समिति के समक्ष पेश करने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी होरीलाल का पुत्र एक सप्ताह पहले घर से नाराज होकर चला गया था। भोगांव में उसको बाजार में घूमते हुए पुलिस ने देखा तो पूछताछ करने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के कोआर्डीनेटर राजीव कुमार तथा काउंसलर अंजली मिश्रा ने काउंसिलिंग करने के बाद बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। वहां होरीलाल भी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बार घर से नाराज होकर भाग चुका है। समिति की चेयरमैन मंजू चतुर्वेदी ने बालक की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग करने के बाद बालक के संरक्षण को देखते हुए उसके पिता होरीलाल की सुपुर्दगी में दे दिया गया। उनसे 50 हजार रुपये का मुचलका भरवाकर तय की गई तारीखों पर बालक को बाल कल्याण समिति में पेश करने की हिदायत दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह, बाल कल्याण समिति की सदस्य अरुंधती पांडेय, रानू द्विवेदी, रवींद्र सिंह, कार्यालय सहायक ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed