{"_id":"816bbb3c6018afcf975db918426cab09","slug":"announce-eticket-on-taj-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पर ई-टिकट का ऐलान आज, शुभारंभ कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पर ई-टिकट का ऐलान आज, शुभारंभ कल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट आनलाइन मिलने का ऐलान गुरुवार को किया जाएगा और शुक्रवार को इसका औपचारिक शुभारंभ होगा। संस्कृति मंत्रालय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ई-टिकट शुरू कराने का ऐलान करेगा। मंत्रालय के अधीन एएसआई ने आईआरसीटीसी के साथ दिल्ली के हुमायूं के मकबरे और आगरा में ताजमहल पर ई-टिकट के लिए वेबसाइट भी लांच कर दी है।
asi.irctc.co.in पर कोई भी क्लिक करके ताजमहल का टिकट बुक करा सकेगा। एएसआई और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) ने हाथ मिलाकर स्मारकों में ई-टिकट सुविधा को शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए वाराणसी में स्मारकों के टिकट आनलाइन उपलब्ध कराने का ऐलान कराया जाएगा। शनिवार को पहले टिकट का प्रयोग ताजमहल में किया जा सकेगा, क्योंकि शुक्रवार को ताज पर्यटकों के लिए बंद रहता है।
ई-टिकट के लिए एएसआई ने ताज में ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी लगा दिया है और हैंडी स्कैनर भी आगरा आ चुके हैं। आईआरसीटीसी की टीम गुरुवार को आगरा आ रही है। टिकट पर बने बारकोड को हैंडी स्कैनर के जरिए चेकिंग का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
वर्जन
गुरुवार को ताजमहल की ई-टिकट सुविधा की मंत्रालय द्वारा घोषणा की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को सुबह 11 बजे औपचारिक शुरूआत होगी। फिलहाल ये सेवा ट्रायल के तौर पर है। वर्ल्ड हेरिटेज मान्यूमेंट के बाद सभी स्मारकों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
- बीआर मणि, एडीजी, एएसआई