फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anna hazare in agra said no kejriwal will born again

आगरा में अन्ना हजारे ने क्यों कहा, अब पैदा नहीं होने दूंगा दूसरा केजरीवाल

Wed, 13 Dec 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 13 Dec 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
anna hazare in agra said no kejriwal will born again
अन्‍ना हजारे - फोटो : अमर उजाला
कभी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में मुख्य सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के बारे में अन्ना हजारे की राय काफी जुदा हैं। आगरा में अपनी जनसभा के बाद अन्ना ने ये तक कह दिया कि अबकी बार के आंदोलन से वह दूसरा केजरीवाल पैदा नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


आगरा के शहीद स्मारक पर जनसभा के बाद दिल्ली गेट स्थित होटल गोवर्धन में मीडिया से रूबरू होकर अन्ना हजारे ने कहा कि 2011 के आंदोलन से सबक ले लिया है। अब जो भी उनके साथ आंदोलन में जुड़ेगा उससे शपथ पत्र लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें उससे किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने, पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने की पाबंदी होगी। अगर ऐसा कोई करता है तो उसे कोर्ट में घसीटूंगा। अभी तक पांच हजार से अधिक लोगों से शपथ पत्र भर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

anna hazare in agra said no kejriwal will born again
केजरीवाल - फोटो : ani
अरविंद केजरीवाल की सरकार पर उन्होंने कहा कि जबसे उन्होंने राजनीतिक दल बनाया है, उनसे कोई संबंध नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार को काला धन पर घेरते हुए कहा कि चुनाव से पहले कहा कि 30 दिन में काला धन देश में होगा। 

हर खाते में 15 लाख रुपये होंगे, लेकिन 15 रुपये भी नहीं आए। ऐसा कहने से अब मोदी जी भी उनसे एलर्जी करने लगे हैं। कहा कि कांग्रेस और न ही भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। 

एनएसयूआई ने बोली भाजपा के एजेंट

anna hazare in agra said no kejriwal will born again
एनएसयूआई - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई  के कार्यकर्ता पोस्टर लेकर जनसभा स्थल पर पहुंच गए। यहां अन्ना हजारे का शांतिपूर्वक विरोध किया। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमित सिंह ने कहा कि अन्ना भाजपा के एजेंट हैं। 

अमित शाह के बेटे के भ्रष्टाचार पर खामोश रहे, विदेश में जमा काला धन क्यों नहीं आया, जन लोकपाल, राफेल डील पर भी चुप्पी क्यों साधी रही। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अन्ना भाजपा का माहौल बनाने के लिए निकले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed