{"_id":"63d3a253e0f7e950da4f2ab6","slug":"anmol-chhonkar-participated-in-parade-held-in-new-delhi-on-republic-day-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2023: आगरा की बेटी ने नई दिल्ली में परेड में लिया भाग, बृज के चरकुला नृत्य की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2023: आगरा की बेटी ने नई दिल्ली में परेड में लिया भाग, बृज के चरकुला नृत्य की दी प्रस्तुति
Fri, 27 Jan 2023 03:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Jan 2023 03:37 PM IST
सार
आगरा की बेटी अनमोल छौंकर ने गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बृज के मशहूर चरकुला नृत्य की भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
चरकुला नृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा अनमोल छौंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिचपुरी स्थित बलवन्त विद्यापीठ रूरल इंस्टिट्यूट की बीए तृतीय की छात्रा अनमोल छौंकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लिया। इसके अलावा छात्रा ने बृज के मशहूर चरकुला नृत्य की भी प्रस्तुति दी। छात्रा अनमोल को प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया। जहां पर छात्रा ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। छात्रा अनमोल छौंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलीं।
बीवीआरआई की प्राचार्या प्रो सीमा भदौरिया ने बताया है कि छात्रा अनमोल छौंकर ब्लॉक अछनेरा के गांव अटूस की रहने वाली है। वर्तमान में वह देहतोरा के रामायण एनक्लेव में परिवार के साथ रहती है। छात्रा के पिता नरेन्द्र सिंह छौंकर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। छात्रा की मां शारदा छौंकर गृहणी हैं।
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर छात्रा अनमोल ने कॉलेज के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। प्रो भदौरिया के अनुसार अनमोल को छत्तीसगढ़ स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस पूर्व परेड में चयनित होने के बाद यह गौरवशाली अवसर मिला है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उसने दिन रात मेहनत और अभ्यास किया है।
विज्ञापन
पूर्व में वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञान केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चरकुला नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रो सीमा भदौरिया ने कहा है कि अनमोल इस उपलब्धि पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी जीत चुकी हैं।
अनमोल ने 20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक उड़ीसा कलिंग विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की गोला फेंक प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया है। अनमोल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड भाग लेने पर बलवंत एजुकेशनल सोसायटी के सचिव युवराज अंबरीशपाल सिंह, प्राचार्या प्रो सीमा भदौरिया, राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना की ऑफिसर प्रो सूरजमुखी एवं सभी शिक्षकों ने हर्षित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।