फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ANM suspended for demanding money for delivery

Kasganj: एएनएम की हिम्मत तो देखिए...प्रसव के लिए खुलकर मांग रही रिश्वत, Video हुआ वायरल

Fri, 20 Jun 2025 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 12:15 PM IST
सार

कासगंज के ढोलना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एएनएम प्रसव के नाम पर पैसे मांगते हुए सुनाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एएनएम को निलंबित कर दिया गया है। 

 

विज्ञापन
ANM suspended for demanding money for delivery
ANM suspended - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने के बाद प्रसूता और बच्चे की देखभाल के लिए धन दिया जाता है, लेकिन जिले में प्रसव के लिए प्रसूता और उनके परिजनों से उल्टे धन मांगा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ढोलना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामने आया। एएनएम ने प्रसूता के परिजन से रुपये मांगे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने एएनएम को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस ने ढेर किया दंपती का कातिल, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां....मुठभेड़ के दौरान सिपाही को भी लगी गोली
विज्ञापन



 

यहां का है मामला
हरियाठेर निवासी सनोज कुमार प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को अपनी पत्नी को ढोलना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां रिसेप्शन पर बैठी एएनएम सरोज ने प्रसूता को डिलीवरी रूम में भर्ती कर लिया। इसके बाद उसके परिजनों से रुपये की मांग करने लगी। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो बोलने लगी कि कहीं भी ले जाओ। पैसा तो हर जगह लगाता है। सरकारी अस्पताल में तो कम ही लग रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: पति के पेट में घोंपा चाकू...आंतें निकल आईं बाहर, गैर के प्यार में अंधी पत्नी ने कर दिया बड़ा कांड


 

परिजनों ने बना लिया वीडियो
परिजनों ने एएनएम का रुपये मांगते हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जैसे ही वीडियो प्राप्त हुआ। तुरंत विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि एनएनएम का प्रसव के बदले रुपये मांगने का वीडियो संज्ञान में आया है। रुपये मांगने वाली एएनएम को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed