फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Encounter in Shikohabad UP criminal who was giving police a tough time game was finished off

UP: पुलिस ने ढेर किया दंपती का कातिल, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां....मुठभेड़ के दौरान सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 20 Jun 2025 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 08:10 AM IST
सार

Police Encounter in Shikohabad: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। ये बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। 

विज्ञापन
Police Encounter in Shikohabad UP criminal who was giving police a tough time game was finished off
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दोहरे हत्याकांड और हाल ही में घर के बाहर सो रही वृद्धा के साथ लूटपाट करने के 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस  ने बदमाश के पास से तमंचा, आठ जिंदा कारतूस और खून लगा हुआ पाना भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत वंशीनगर बुढ़रई रोड पर पांच मार्च की रात घर के बाहर खाली प्लॉट में सो रहे डीपीआरओ के सेवानिवृत चालक मुन्नालाल और उनकी पत्नी मिथलेश देवी के साथ लूटपाट करते हुए आरोपी ने उन्हें मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था। घटना के कुछ समय बाद ही दंपती की मृत्यु हो गई थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश पिछले चार माह से लगातार फरार चल रहा था। बदमाश पर डीआईजी रेंज आगरा ने 50 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था। 
विज्ञापन

 

अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मलिखानपुर नई आबादी में टावर के समीप घर के बाहर सो रही वृद्धा पूरन देवी उर्फ सूरजमुखी के साथ भी इस बदमाश ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। वृद्धा अचानक हुए हमले में गंभीर घायल हो गई थी। जिसका उपचार चल रहा था। 

पुलिस और एसओजी की टीम को शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड और वृद्धा संग लूटपाट करने का आरोपी राजू खान उर्फ धर्मेन्द्र शिकोहाबाद के पुरातन रोड की नोवा फैक्टरी के समीप निर्माणाधीन मकान में छिपकर किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस और एसओजी की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इनामी बदमाश को घेर लिया। पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण के लिए अवसर दिया, लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, खून लगा हुआ पाना बरामद किया है।
 
विज्ञापन

टीम ने खंगाले 200 से अधिक सीसीटीवी
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ इनामी बदमाश की तलाश में शिकोहाबाद पुलिस समेत पांच टीमें लगी हुई थीं। जिन्होंने अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। जिसके बाद ईनामी बदमाश पुलिस की नजरों में आया था।
 

वृद्ध या शारीरिक रूप से कमजोर लोगों पर करता था हमला
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी बदमाश राजू खान अधिकांशतः घर के बाहर सो रहे ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाता था, जोकि वृद्ध या फिर शारीरिक रूप से कमजोर होते थे। जिससे की वह घटना के दौरान किसी प्रकार का विरोध न कर सकें।
 

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि शिकोहाबाद के दंपती हत्याकांड और वृद्धा संग लूटपाट करने के मामले में राजू खान का नाम प्रकाश में आया था। जिस पर डीआईजी रेंज आगरा ने 50 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में वह घायल हुआ था। जिसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। इनामी बदमाश पहले भी अन्य कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed