फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anjali murder case Prakhar dreadful plan think two steps ahead of the professional criminal police surprised

अंजलि हत्याकांड: मां की हत्या के बाद प्रखर का था खौफनाक प्लान, पेशेवर अपराधी से दो कदम आगे की सोच; पुलिस हैरान

Mon, 12 Jun 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 07:00 AM IST
सार

अंजलि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी प्रखर ने खौफनाक प्लान के बारे में बताया। उसकी नजर अंजलि की इकलौती बेटी की संपत्ति पर थी। अंजलि की हत्या के बाद उसका प्लान पति उदित बजाज को भी ठिकाने लगाने का था। 

विज्ञापन
Anjali murder case Prakhar dreadful plan think two steps ahead of the professional criminal police surprised
अंजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पढ़ाई-लिखाई की उम्र में प्रखर किसी पेशेवर अपराधी की तरह सोच रहा था। प्रेमिका की मां की हत्या के बाद वह उसके पिता को भी मौत की नींद सुलाना चाहता था। दोस्त की हिम्मत जवाब दे गई, इस कारण उसे उल्टे पांव जाना पड़ा। पुलिस भी उसकी प्लानिंग सुनकर हैरान रह गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आने के बाद प्रखर से हत्या की साजिश के बारे में पूछा। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि तीन महीने पहले अंजलि और उदित को दोनों के संबंध का पता चल गया था। इस पर उन्होंने बेटी की डांट लगाई। उसका घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। 20 दिन पहले प्रेमिका की मां ने जेल भिजवाने की धमकी दी तो वह परेशान हो गया था। उसे लगा कि वह जेल चला जाएगा। कारोबारी की बेटी को पाने का सपना अधूरा रह जाएगा। वह इकलौती है। उसकी संपत्ति कैसे मिल पाएगी। करोड़पति नहीं बन पाएगा। प्रेमिका भी चाहती थी, वो उससे दूर नहीं जाए। इस पर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  नाबालिग लड़की से शादी के लिए कातिल बना प्रखर: रईस बनकर जाल में फंसाई अंजलि की बेटी, नहीं मानी तो कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन गांव में बिताए

प्रखर ने पुलिस को बताया कि अकेले हत्या करता तो गड़बड़ हो सकती थी। अपने मंसूबों में सफल नहीं होने का भी डर था, इसलिए ऐसे साथी की तलाश में लग गया, जो काम भी कर दे और कोई पकड़ा भी नहीं जाए। वह अपने गांव गया। 15 दिन रुका रहा। इस दौरान शीलू मिला। वह घर में खाली बैठा था, इसलिए उससे बात की। दस हजार रुपये का लालच दिया। कहा कि स्कूल में झगड़ा हो गया है। एक युवक को सबक सिखाना है। सिर्फ हाथ-पैर तोड़ने हैं। इस पर शीलू तैयार हो गया।

ये भी  पढ़ें -  'छिन रहा था प्यार, नहीं था कोई रास्ता': मां के सामने टूट गया 12वीं पास कातिल, बताया- क्यों किया अंजलि का कत्ल

होटल में ठहरे थे दोनों

तीन जून को शीलू ट्रेन से मथुरा, फिर बस से आगरा आया। दोनों आईएसबीटी के पास एक होटल में ठहरे। दो दिन रुकने के बाद सिकंदरा स्थित होटल में आ गए। हत्या पांच जून को करने वाले थे, लेकिन रास्ते में बाइक फिसल गई। प्रखर घायल हो गया। सात जून को फिर से हत्या के लिए निकले। कारोबारी की बेटी को पार्क में भेजा। खुद वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में पहुंच गए। बेटी के व्हाट्सएप नंबर से अंजलि को लोकेशन भेजी। खुद एक-दूसरे से इंस्टाग्राम काॅल पर बात करते रहे। शीलू के मोबाइल में ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चला रहा था, उधर बेटी मां से काॅल पर बात कर रही थी।

ये भी  पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: बिलख पड़ी 12वीं पास कातिल की मां, बोली- बेटे का हर शौक किया पूरा, न जाने कैसे बना हैवान

देवर और पति के साथ पहुंची थी अंजलि

अंजलि पति और देवर के साथ आई थी। इस पर प्रखर ने बेटी से कहकर मां के साथ आए पिता और चाचा को अलग करने को कहा। इस पर बेटी ने मां को काल कर कहा कि आप चाचा को नहीं लाओ, वरना वो चली जाएगी। इस पर मां ने चाचा को अलग कर दिया। इसके बाद पिता को काॅल करके अपने पास हाईवे पर बुला लिया। अंजलि के अकेले होने पर दोनों आरोपियों ने जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। शव को नाले के पास फेंक दिया। 30 मिनट बाद उदित वापस आए, लेकिन अंजलि नहीं मिली। उदित को देखकर प्रखर ने उन्हें भी जान से मारने के बारे में सोचा। इस बारे में शीलू से कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया, कहा कि अब गांव में जाने पर खतरा है। इस पर दोनों वापस चले गए।

ये भी  पढ़ें -  12वीं पास कातिल: झूठ के सहारे बेटी से बढ़ाई नजदीकी, जंगल में बुलाकर अंजलि को चाकू से गोदा; इस हाल में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed